फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपेक्षा ग्राम विकास समिति संचालक रिश्वतखोरी में गिरफ्तार

Tue, 05 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपेक्षा ग्राम विकास समिति के संचालक को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। संचालक एक ठेकेदार से साढ़े नौ हजार रिश्वत ले रहा था। रिश्वत मांगते पकडे़ गए युवक के कब्जे से विजिलेंस की टीम ने पेयजल निगम के ईई, एई, जेई के नाम से अलग-अलग चिट लगे लिफाफों में 106500 रुपये बरामद किये हैं। जिनकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


ग्राम बैलपड़ाव निवासी हरीश कांडपाल ने दो अप्रैल को पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेंटर हल्द्वानी को सूचना दी कि पेयजल निगम में तैनात अपेक्षा ग्राम विकास समिति संचालक गंगा सिंह बिष्ट  उससे रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम सोमवार को बैलपड़ाव पहुंच गयी। टीम के यहां पहुंचते ही हरीश ने समिति संचालक गंगा सिंह बिष्ट को फोन कर पैंसे ले जाने की बात कही। जैसे ही युवक पैंसे ले रहा था, कि तभी विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। और युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ हल्द्वानी ले गयी। 

पुलिस अधीक्षक विजिलेंस के एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया रिश्वत लेने वाले युवक पर अभियोग दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया गंगा सिंह बिष्ट के कब्जे से टीम ने तीन अलग-अलग चिट लगे लिफाफों में 106500 रुपये मिले हैं। जिसमें ईई को 45700 रुपये, एई को 38000 रुपये तथा जेई को 22800 रुपये दिये जाने की बात सामने आई है। अमित श्रीवास्तव ने बताया पकड़े गये युवक ने बताया वह दूसरे मामले में पेयजल निगम के अधिकारियों के लिये रिश्वत लेकर आ रहा था। जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया रिश्वत के मामले में इन अधिकारियों के बारे में शासन को बता दिया गया है। साथ ही युवक से पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें