फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खेल प्रतियोगिता में विक्रम और नित्या चैंपियन

Sat, 18 Oct 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में विक्रम सिंह और महिला वर्ग में नित्या शाह चैंपियन रहीं। 100 मीटर पुरुष वर्ग में अजय कुमार, कमल नेगी व प्रियांशु पाल और महिला वर्ग में रेखा आर्य, रीता आर्य व ममता जोशी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। 200 मीटर दौड़ में विक्रम, गौरव कुमार व कमल नेगी और अपर्णा, मोहित शाही व दिव्या नेगी क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में पवन कुमार, दीपक कुमार व सचिन कुमार और महिला वर्ग में नित्या साह, अपर्णा व दिव्या पहले तीन स्थानों पर रहे। लंबी कूद में अजय कुमार और रेखा आर्य ने बाजी मारी। ऊंची कूद में अजय कुमार, चक्का फेंक में पवन कुमार व यमुना गोस्वामी प्रथम रहीं। वहां प्राचार्य प्रो. नागेंद्र द्विवेदी, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे, महेश सिंह बिष्ट, डॉ. निर्मला रावत, डॉ. हरीश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें