हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के बाहर बुधवार देर रात एक युवक ने साथी युवती को थप्पड़ मार दिए। घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवक युवती को एक के बाद एक थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।