फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: रॉयल्टी पर पुरानी व्यवस्था का शासनादेश जारी, ठेकेदारों ने स्थगित की हड़ताल

Thu, 29 Oct 2026 01:43 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

 हल्द्वानी में उपखनिज की रॉयल्टी में पूर्व की व्यवस्था लागू करने का शासनादेश जारी होने के बाद लोनिवि के ठेकेदारों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।  ठेकेदारों ने जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों के स्थायी समाधान की मांग उठाने की बात कही।
विज्ञापन
रॉयल्टी के मामले में पूर्व की व्यवस्था लागू करने का शासनादेश जारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी विभागों के ठेकेदारों ने उपखनिज की रॉयल्टी के मामले में पूर्व की व्यवस्था लागू करने का शासनादेश जारी होने के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। बृहस्पतिवार को तिकोनिया स्थित लोनिवि गेस्ट हाउस में कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

पदाधिकारियों ने बताया कि रॉयल्टी के संबंध में शासनादेश जारी होने के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, ठेकेदार जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों के स्थायी समाधान की मांग उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें