कार और बाइकों का हुजूम, हाथों में मोटे डंडे और रील में बजता हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का गाना हम तो गुंडे हैं मैडम जी...गुंडागर्दी करते हैं। यह दृश्य किसी फिल्म का नहीं बल्कि शनिवार देर रात हल्द्वानी की सड़कों का है। पुलिस को चुनौती देने वाला और उनकी मुस्तैदी पर तमाम सवाल खड़ा करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस तक पहुंची तब लड़कों की तलाश शुरू हुई लेकिन सवाल यह है कि जब रात की शांति में युवकों का समूह शहर की सड़कों पर हुड़दंग कर रहा था तब पुलिस कहां थी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की जांच व पुष्टि की जा रही है, पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। जल्द ही युवकों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी