फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटन सीजन में अस्थायी पार्किंग पर रोके जाएंगे वाहन

Thu, 05 Jun 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन सीजन और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने रूसी बाइपास व नारायण नगर में बनी अस्थायी पार्किंग में दोबारा व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। पर्यटन सीजन तक अस्थायी पार्किंग स्थलों से शटल सेवा का लगातार संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते सप्ताह से पर्यटकों की आमद बढ़ने से नैनीताल में चहल-पहल होने लगी है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने और पार्किंग पैक होने के कारण सड़कों पर वाहनों की कतारें लगने लगी हैं। बुधवार से रूसी बाईपास और नारायण नगर में अस्थायी पार्किंग स्थलों पर बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को रोक उनको शटल से नैनीताल भेजा गया।
एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि पर्यटकों की पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग होने पर ही उनके वाहन शहर में आने दिए जाएंगे। बिना बुकिंग वाले पर्यटकों को शटल से नैनीताल भेजा जाएगा। बताया कि पर्यटन सीजन तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें