फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा वाहनों का दबाव, लगा जाम

Mon, 01 Jun 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में रविवार को दिनभर जहां पर्यटकों की आवाजाही से चहल-पहल बनी रही, वही दूसरी ओर पर्यटक वाहनों के बढ़ने से दिनभर जाम लगा रहा। पुलिस को भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यही हाल भवाली और हल्द्वानी मोटर मार्ग के साथ ही बिड़ला रोड, जू रोड, गोलघर, अंडा मार्केट का भी रहा।
विज्ञापन


इधर, भीमताल में भी पर्यटक सीजन के दौरान नगर और आसपास की सड़कों में यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया है। अधिकांश सैलानी भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल की सैर को पहुंचते हैं। यही नहीं पहाड़ से तराई भाबर को आने जाने वाले वाहन भी पिछले कुछ वर्षो से वाया ज्योलीकोट होकर जाने के बजाए वाया भीमताल होकर ही आ-जा रहे हैं। रविवार को मल्लीताल बाजार और तल्लीताल में दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बनी रही, जिसके चलते सैलानियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें