फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
बेस अस्पताल के सामने जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। धनतेरस और दिवाली से पहले बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। गुरुवार को दिन में मुख्य मार्गों पर जहां वाहन रेंगते नजर आए, वहीं शाम को कई जगह जाम की स्थिति भी बन गई। इसके चलते महिला अस्पताल के पास एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। वहीं राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगल पड़ाव, कालाढूंगी चौराहा में दिन के समय वाहनों की संख्या बढ़ गईं। इसके चलते वाहनों की गति काफी धीमी हो गई, जिससे त्योहारों की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को भी परेशानी हुई। वहीं पैदल राहगीरों को भी चलने में दिक्कत हुई। पुलिस प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा रहा। इसके लिए शहर में जगह-जगह पुलिस और होमगार्ड के जवान ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे थे। हालांकि बाजार क्षेत्र में पहले की तरह वाहनों का जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहा। इसकी वजह से पार्किंग स्थलों पर पार्किंग का बोझ काफी बढ़ गया। शाम को मुख्य बाजार में भीड़ और बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई।
कालाढूंगी चौराहा, बेस अस्पताल, रोडवेज स्टेशन के पास, मुखानी चौराहे पर समय-समय पर जाम लगता रहा। हालांकि रूट बदलने का ज्यादा फायदा हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था पर दिखाई नहीं दिया और त्योहारों के समय लगने वाले जाम के झाम से हल्द्वानी को मुक्ति नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें