नैनीताल। चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी के अवसर पर श्रीराम सेवा दल ने शहर में एक भव्य वाहन रैली निकाली। यह रैली भगवान राम और हनुमान के भजनों और नारों के साथ निकाली गई। रैली मल्लीताल खेल मैदान से शुरू हुई। यह मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से मालरोड होते हुए नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित हनुमान गढ़ तक गई। इसके बाद रैली उसी मार्ग से वापस मल्लीताल मैदान में आकर संपन्न हुई। वक्ताओं ने चैत्र नवरात्र से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत और नवरात्र के महत्व पर प्रकाश डाला। रैली में मौजूद लोगों ने वीर बजरंगी और हर हर महादेव के जयघोष लगाए। यहां विवेक वर्मा, किशोर ढैला, रोहित, कुणाल वेदी, कुंदन तिलारा, राहुल कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।