फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खुर्पाताल में चैत्र नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चैत्र नवरात्र के मौके पर खुर्पाताल ग्राम सभा के निवासियों ने कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने खुर्पाताल झील से जल भरकर बैंड-बाजे के साथ गांव का भ्रमण किया और प्राचीन पिंगला देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में पिछले करीब पचास वर्षों से अखंड रामायण पाठ की परंपरा है। कलश स्थापना के साथ चौबीस घंटे का अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ, जिसके समापन पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद बांटा गया। यहां जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, ग्राम प्रधान हंसी नेगी, पूर्व प्रधान गणेश सिंह और मंदिर समिति के सदस्य जीवन सिंह नेगी, कुबेर सिंह, दीपक सिंह, जीवन बिष्ट, देवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें