नैनीताल। उत्तराखंड लोक सेवा चयन आयोग की ओर से 31 मई 2026 को वाहन चालक व प्रवर्तन चालक के पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें नैनीताल जनपद के 5250 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यह परीक्षा हल्द्वानी स्थित 14 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित है। अपर जिलाधिकारी नैनीताल (वित्त व राजस्व) सौरभ असवाल ने यह जानकारी दी।