फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख लेकर फरार वाहन चालक हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। दूध व्यवसायी के तीन लाख रुपये लेकर फरार वाहन चालक को पुलिस ने धर लिया। अमानत में खयानत करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विवेक अग्रवाल निवासी हिमालया फार्म रामपुर रोड हल्द्वानी ने 18 अक्तूबर को पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया था कि हल्द्वानी में उसका दूध का व्यवसाय है। 17 अक्तूबर को कर्मचारी राजीव गुप्ता वाहन में हल्द्वानी से दूध लेकर निकला था। विभिन्न स्थानों पर दूध उतारकर उसने 3 तीन लाख 18 हजार रुपये इकट्ठा किए। उसके बाद दुग्ध वाहन को पीरूमदारा हल्दुआ बैरियर के पास खड़ा कर फरार हो गया।
मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान और एसआई गगनदीप सिंह ने आरोपी राजीव गुप्ता निवासी पथरीबाग थाना पटेलनगर जिला देहरादून को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कुल 119000 रुपये नकद बरामद किए गए। गबन की धनराशि से खरीदा मोबाइल और स्कूटी भी आरोपी से मिली। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें