फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने मारी टक्कर, हेलमेट न पहनने से हुई मौत

Thu, 12 Feb 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी मार्ग पर चार धाम मंदिर के करीब बुधवार की रात किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फतेहपुर निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह का इकलौता पुत्र उमेश निगल्टिया (20) बुधवार की रात आठ बजे लामाचौड़ से अपाचे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। चार धाम मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। युवक को लहूलुहान देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने पर मुखानी पुलिस ने मौके का मुआयना कर युवक को 108 नंबर एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। बुआ ने उमेश को गोंद लिया हुआ था।
विज्ञापन


उमेश को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसका पता नहीं चल सका है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक का अगला पहिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस को संदेह है कि आमने-सामने दोनों वाहनों में टक्कर हुई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें