फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी और बरेली की टीम ने दर्ज की जीत 

Fri, 10 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
ट्रेड्स कप हॉकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला’ प्रायोजित 94वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इनमें वाराणसी और बरेली की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। 
विज्ञापन

डीएसए मैदान में पहले मैच में एनई रेलवे वाराणसी और डीएचए मनसौर की टीमें आमने-सामने थी। पहले हाफ में दोनों ही टीमें 2-2 गोल कर बराबरी पर थी। वाराणसी से 13वें मिनट में संजय यादव व 15वें में एसएल शर्मा जबकि मनसौर से 10वें मिनट में वैभव चौधरी व 22वें मिनट में लक्ष्य ने गोल दागा। दूसरे हाफ में वाराणसी की ओर से 47वें मिनट में एस मिंज तथा 54वें में इमरान खान ने गोल किया। इस प्रकार वाराणसी ने यह मैच 4-2 से जीत लिया।

दूसरे मैच में गुरु नानक हॉकी क्लब बरेली तथा प्रिंस हॉकी क्लब शाहजहांपुर की टीमों का आमना-सामना हुआ। यह मैच बरेली ने 3-2 से जीत लिया। पहले हाफ में बरेली 2-0 से आगे थी। बरेली से 5वें मिनट में विकास तथा 17वें मिनट में अनवर ने गोल किया। मध्यांतर बाद फिर बरेली से 51वें मिनट में विकास ने गोल किया जबकि शाहजहांपुर से 54वें मिनट में सुमित व 60वें मिनट में मुईद ने गोल किया। अंपायर मंजुल प्रकाश  सनवाल, सीएल साह, अमित कुमार व ललित साह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज के मुकाबले
- 3.30 बजे से - नार्दर्न एनआर डिवीजन लखनऊ बनाम बिजनौर आफिशियल स्पोर्ट्स क्लब
 -4.45 बजे से -  मुरादाबाद हॉकी क्लब बनाम यंग स्पोर्ट्स क्लब बरेली

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें