फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वंदे मातरम् को आजादी का अद्वितीय आधार बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद नैनीताल की ओर से सीआरएसटी सभागार में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आत्मबोध से विश्वबोध विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजेश ने वंदे मातरम् को आजादी का अद्वितीय आधार बताया। डॉ. रेखा त्रिवेदी और विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्प लता जोशी व सौरभ पांडे ने युवाओं से इस गीत से शिक्षा लेने और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि वंदे मातरम् भौगोलिक सीमाओं से परे हमारी पहचान और धरती माता की संपूर्ण शक्ति का प्रतीक है। प्रो. ललित तिवारी, डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. जगदीश पंत और आशा खाती ने 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को वंदे मातरम् की सीख से जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान सीआरएसटी और बालिका विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सामूहिक वंदे मातरम् और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज पांडे, बसंती रौतेला, विनीता पाठक, नीलम जोशी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें