फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बकायेदारों में वन विकास निगम भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कुमाऊं मंडल आयुक्त राजीव रौतेला शीघ्र ही तहसील कार्यालय का वार्षिक दौरा करेंगे। इसकी तैयारी के लिए तहसील परिसर में बड़े बकायेदारों की सूची की चस्पा की गई है। तहसील के नोटिस में चस्पा दस बड़े बकायेदारों की सूची में वन विकास निगम भी शामिल है। निगम के प्रभागीय विपणन प्रबंधक कार्यालय पर व्यापार कर का 7.30 लाख रुपये बकाया बताया गया है। राजस्वकर्मियों ने वन निगम से बकाया वसूली के कई प्रयास किये लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वहीं निगम के प्रभागीय विपणन प्रबंधक जेपी भट्ट ने बताया कि बिक्री पर मंडी शुल्क का विवाद है। इसका शासनादेश 2008-09 में आया था। इसलिए विभाग ने 2.34 लाख रुपये जमा कर दिये हैं लेकिन कर विभाग 2006-07 से हुई बिक्री पर मंडी शुल्क वसूलना चाहता है। ऐसे में मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से जो भी आदेश आएगा, उसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें