हल्द्वानी। पटवा महिला वैश्य सभा ने हिंदू धर्मशाला में धूमधाम से तीज उत्सव मनाया। तीज उत्सव का शुभारंभ समिति अध्यक्ष चंद्रा देववंशी, डॉ. प्रेक्षा पांडे, शशि खंडेलवाल ने दीप जलाकर किया। इस दौरान तीज क्वीन के चयन, नृत्य, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। डॉ. प्रेक्षा पांडे ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। संचालन सीमा देवल ने किया। उत्सव में प्रेमलता, देवल, सीमा देवल, मंजू देवल, मांटी देवल, सुषमा, स्नेहलता, नीतू कश्यप, शोभा, नेहा, श्वेता आदि थे।