मुक्तेश्वर (नैनीताल)। आईवीआरआई मुक्तेश्वर में मंगलवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ वीपीकेएएस अल्मोड़ा के निदेशक लक्ष्मीकांत ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिक विधि से कृषि के साथ पशुपालन करना चाहिए। जैव प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखंड के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कृषि के साथ पशुपालन पर जोर देने के साथ ही बागवानी में वैज्ञानिक तकनीक से काम करने को कहा। जगबीर सिंह त्यागी ने कहा कि पशुपालन आमदनी का अच्छा माध्यम बन सकता है। आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक वाईएस मलिक ने कहा कि मेले का उद्देश्य गांव में रोजगार के साधन देना है। किसानों को ट्रेनिंग देकर संस्थान उन्हें कृषि और पशुपालन से संबंधित उपकरण और बीज भी उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान जेएस त्यागी आदि मौजूद रहे।