नैनीताल। बीते दिनों आश्वासन के बावजूद अब तक पेंशन नहीं मिलने से नियमित वर्कचार्ज पेंशनर्स गुस्से में हैं। प्रदेश के मुख्य संयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने कहा कि बीते दो माह से पेंशन का भुगतान नहीं होने पर नियमित वर्कचार्ज पेंशनर्स गुस्से में हैं। इसे लेकर नौ मार्च को पेंशनर्स ने निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता का घेराव किया था। आश्वासन के एक सप्ताह बाद भी पेंशन नहीं मिल पाई है। निर्माण खंड के ईई हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि उनकी ओर से विभागीय स्तर पर निर्देश दे दिए गए हैं। फिलहाल वह विभागीय कार्य से देहरादून में हैं। यहां पहुंचकर ही पेंशन की प्रगति बाबत जानकारी दी जा सकेगी।