उत्तरायणी मेला (घुघुतिया त्यार) पर पर्वतीय उत्थान मंच में दूसरे दिन भी भारी भीड़ रही। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दिनभर मेला परिसर में काफी चहल-पहल रही। मेला परिसर में जहां व्यवसायियों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है, वहीं स्थानीय निवासियों में मेले को लेकर गजब का उत्साह बना हुआ है।
मेले में करीब 40 से अधिक स्थानीय सहायता समूहों के स्टॉल हैं। इन स्टालों से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मेला परिसर गुंजायमान है। हीरानगर स्थित उत्थान मंच में दिनभर मेला परिसर में रौनक बनी रही। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खूब लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने में पूरन भंडारी, विक्रम चिलवाल, हेम चंद्र भट्ट, त्रिलोक बनोली, लीलाधर पांडे, ठाकुर दास तेजवानी, भुवन जोशी, ललित बिष्ट, शंकर दानू, पुष्पा तिवारी, विमला सांगुड़ी, किरन डालाकोटी, पुष्पा संभल, निर्मला जोशी, अनीता रैकुनी, नीमा भट्ट, रत्ना श्रसीवास्तव आदि मौजूद थे। मेला परिसर में कुमाऊंनी संस्कृति की याद दिलाने वाले कई आकर्षक कार्यक्रम दिखाए गए।