कालाढूंगी। खेल एवं सांस्कृतिक समिति चकलुवा के आयोजन में पांचवां उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का रविवार को शुभारंभ हो गया। चकलुवा रामलीला मैदान में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ पूर्व दायित्वधारी महेश शर्मा ने किया। इससे पूर्व मैराथन का आयोजन किया गया। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गायक जितेंद्र तोमक्याल ने देर रात तक महोत्सव में समा बांधे रखा। इस दौरान समिति अध्यक्ष त्रिभुवन कन्याल, पूरन सिंह मेहरा, कुंदन बसेड़ा, ललित सत्याल, मनमोहन बसेड़ा, पंकज नेगी, गिरीश पडलिया, दीपक गोस्वामी आदि शामिल रहे।