कोटाबाग। आरंभ एक पहल संस्था की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 40 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन बाल किशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। इस मौके पर निजी हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष राहुल पंत, जितेंद्र सिंह, चंद्रशेखर बुडलाकोटी, दीपक तिवारी, विवेक बधानी, बृजेश फुलारा, पंकज शाह आदि रहे।