फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े : सच्चिदानंद

Tue, 24 Feb 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/पहाड़पानी। श्रीराम हिंदू सेवा समिति की ओर से मंगोली के श्री रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी सच्चिदानंद महाराज, ज्योतिषाचार्य नमिता सुयाल, संघ चालक जिला नैनीताल, डॉ. हेम पांडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई जिसमें विधायक सरिता आर्या शामिल रहीं। मुख्य अतिथि स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि एक ऐसी व्यवस्था का निर्माण हो जिससे हमारे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करने की जरूरत न पड़े बल्कि वो अपने क्षेत्र में ही रोजगार करें। डॉ. हेम पांडे ने कहा एक समाज एक उन्नत समाज तभी बनता है, जब समाज एकता के साथ सामाजिक विकास की ओर अग्रसर रहे। इस मौके पर दायित्वधारी दिनेश आर्या, हेम आर्या, प्रकाश आर्या, मोहित साह, गणेश सिंह मेहरा, मुकेश मेहरा, ग्राम प्रधान अधौड़ा प्रेमा मेहरा, ग्राम प्रधान खमारी हेम बहुखंडी, प्रधान खुशाल, प्रधान कीर्ति आर्या, अधौड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य देव मेहरा आदि मौजूद रहे। ओखलकांडा ब्लॉक के रामलीला मैदान नाई में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर विश्वरूपानंद और डॉ. नरेंद्र ने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए हिंदुओं को आगे आना होगा। हिंदूओं की एकजुटता से ही देश हिंदू राष्ट्र बनेगा। इस दौरान बौद्धिक प्रमुख उत्तम नयाल, विधायक राम सिंह कैड़ा, दान सिंह भंडारी, ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली, नरेश नयाल, हीरा नयाल, गणेश मेलकानी, डिकर रैकुनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें