हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अथक प्रयासों से उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत नियमित और विशेष श्रेणी कर्मचारियों को 13 नवंबर को कैश से नकद भुगतान किया गया।
निगम कर्मचारियों ने यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै व महामंत्री अशोक चौधरी का आभार जताया। महामंत्री अशोक चौधरी ने शासन और मुख्यालय स्तर पर वार्ता कर निगम में कार्यरत 6800 कर्मचारियों की दीवाली में एक शानदार पहल कर दीपावली में सभी कर्मचारियों के परिवार में खुशियों को भरने का काम किया है। निगम में कार्यरत 3200 नियमित कर्मचारियों को 6908 रुपये बोनस, जबकि विशेष श्रेणी संविदा के 3800 कर्मचारियों को 1184 रुपये नकद भुगतान किया जाएगा।
बोनस की घोषणा होने से निगम कर्मचारियों ने उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी समेत प्रांतीय कार्यकारिणी का आभार जताया। साथ ही विगत 4 माह से वेतन न मिलने के बाद कर्मचारियों को बोनस देकर उनको राहत दी है।