कोच वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सीनियर वर्ग में साक्षी जोशी, विनिता जोशी, किरण तिवारी और फरीन सैनी प्रतिभाग करेंगी। जूनियर बालिका वर्ग में दीपांशी तिवारी और बालक वर्ग में कृषलेश राठौर, आदित्य बिष्ट टीम का हिस्सा हैं। सब जूनियर वर्ग में निष्ठा गुरुरानी बरखा लोहनी, इशिका साही, देवराज मेहरा, हृतेश द्विवेदी, गौरव खरायत और हितिका आर्या शामिल हैं। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संजय किरौला और महासचिव राजेंद्र सिंह क्यूरा ने टीम को रवाना किया। वहां कराटे कोच पायल मेहता, निकिता यादव, नीरजा बोरा और देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।