उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बुधवार सुबह 11 बजे बोर्ड सभागार में 19,550 अभ्यर्थियों के परिणामों की घोषणा की।
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा प्रथम व तृतीय के परीक्षा परिणाम बोर्ड ने जारी कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 19550 के परीक्षा परिणाम बोर्ड सभागार से सुबह 11 बजे घोषित। इसके बाद बोर्ड की ओर परीक्षा परिणामों को बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.gov.in पर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को उत्तराखंड विद्यालय परिषद के सभागार से माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2026 प्रथम एवं 2025 तृतीया के परिणाम घोषित किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सुधार परीक्षा प्रथम व तृतीय में 19550 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें 8472 हाईस्कूल जबकि 11078 इंटरमीडिएट में शामिल रहे। बताया कि परीक्षा 22 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रदेश के 97 परीक्षा केंद्रों में सम्पन्न कराई गई थी।
इसमें सुधार परीक्षा प्रथम 2026 प्रथम हाईस्कूल का पास प्रतिशत 83.13, सुधार परीक्षा 2025 तृतीय का पास प्रतिशत 66.67 रहा। जबकि सुधार परीक्षा प्रथम 2026 प्रथम इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 73.35, सुधार परीक्षा 2025 तृतीय का पास प्रतिशत 58.70 रहा। उन्होंने बताया कि रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.gov.in पर अपलोड कर दिया है।