फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्रैश कोर्स के भरोसे राष्ट्रीय खेलों में उतरेंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पहली बार मिले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए प्रदेश बेहद उत्सुक है। वहीं उत्सुकता के इस शोर में जिम्मेदारों को अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सुध ही नहीं रही। पूरे साल खिलाड़ियों पर कोई मेहनत नहीं हुई। अब केवल क्रैश कोर्स नुमा कुछ दिन के कैंप से खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन


प्रदेश में 28 जनवरी से राष्ट्रीय खेल शुरू होने हैं। कुछ खेलों के कैंप गत दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। अब खेल प्रतियोगिता में मुकाबले काफी कठिन हो चुके हैं। हर स्तर की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी योजना बनाकर तैयारी करते हैं। लेकिन उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग ने राष्ट्रीय खेलों जैसे बड़े इवेंट तक में बेहतर प्रदर्शन के लिए कोई योजना नहीं बनाई। आयोजन नजदीक आने पर औपचारिकता के लिए केवल कैंप लगाए और खिलाड़ियों को कथित रूप से राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार कर दिया। जबकि अन्य प्रदेशों के खिलाड़ी मजबूत तैयारी के साथ आएंगे।

स्पोटर्स ऑफिसर तरुण रावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने को तैयार होने में एक खिलाड़ी को करीब एक साल का वक्त लगता है। इसके लिए मेक्रो साइकल योजना बनाई जाती है। इसमें कोच खिलाड़ी के लिए साल, महीना, दिन के हिसाब से प्रशिक्षण की योजना बनाता है। कुछ महीने का बेसिक प्रशिक्षण, एडवांस प्रशिक्षण, आपसी प्रतियोगिता, खिलाड़ी की रिकवरी और अंतिम तैयारी। इस तरह शेड्यूल बनाया जाता है। ताकि अंतिम दो-तीन महीने में खिलाड़ी अपनी कमियों को दूर कर राष्ट्रीय खेल के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें