फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विवि का 11वां दीक्षांत समारोह आज: राज्यपाल मौजूद, 36 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण पदक

Wed, 18 Nov 2026 11:54 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद हैं। समारोह में 36 शिक्षार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड मुक्त विवि का 11वां दीक्षांत समारोह आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मौजूद हैं। 

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में 36 शिक्षार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में अध्ययन पूर्ण करने वाले कुल 14,857 शिक्षार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में सहभागिता के लिए अब तक 292 शिक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस अवसर पर प्रख्यात प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय विशेषज्ञ तथा भारतीय रेल सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अश्वनी लोहनी को मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा भारतीय पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। फेयरी क्वीन के पुनरुद्धार के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। चार अभियांत्रिकी विधाओं में डिग्री-समकक्ष योग्यताएं अर्जित करने के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वर्तमान में वे प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसाइटी के निदेशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें