फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो: भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन; सड़क पर उमड़ी भीड़; दिखा जोश

Thu, 16 Jan 2025 03:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में होने वाले रोड शो का शुभारंभ किया। कालाढूंगी रोड से यह रोड शो शुरू हुआ है जिसमें भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद है।
विज्ञापन
हल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में होने वाले रोड शो का शुभारंभ किया। कालाढूंगी रोड से यह रोड शो शुरू हुआ है जिसमें भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद है। रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। रोड शो कालाढूंगी रोड से होते हुए नैनीताल रोड होकर तिकुनिया में पहुंची। यहां मुख्यमंत्री धामी जनसभा को संबोधित किया। रोड शो में सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह, विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल है

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामिली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी मेयर समेत उत्तराखंड के सभी निकायों में जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर निकायों और पंचायत में भाजपा को जिताएं। उन्होंने कहा कि इसी माह हम उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने जा रहे हैं।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस माह के अंत में राष्ट्रीय खेलों की सौगात भी हल्द्वानी के लोगों  को मिलेगी और वह उसके साक्षी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें