फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त पर जानलेवा हमला किया: फिर फोड़ा सिर, युवकों ने धारदार हथियार से आसिफ का काटा अंगूठा; मां ने मांगी मदद

Fri, 17 May 2024 06:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में युवकों ने दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कार से टक्कर मारने के बाद साथी युवक का सिर फोड़कर धारदार हथियार से अंगूठा काट दिया। घायल युवक की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में युवकों ने दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कार से टक्कर मारने के बाद साथी युवक का सिर फोड़कर धारदार हथियार से अंगूठा काट दिया। घायल युवक की मां ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पति उठा रहे हाथ: घरेलू हिंसा से नाराज पत्नियां छोड़ रहीं ससुराल, नैनीताल में चार महीने में 225 मामले

बाईपास रोड काठगोदाम निवासी साहिमा सिद्दीकी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि, पड़ोस के लड़कों से उनके बेटे आसिफ की दोस्ती थी। बाद में वह किसी वजह से रंजिश रखने लगे। पांच मई को उन्होंने आसिफ को बुरी तरह पीटा और फिर माफी मांग ली। 11 मई को इन लोगों ने षड्यंत्र के तहत फोन कर आसिफ को काठगोदाम चुंगी पर बुलाया। आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर बाइक सवार आसिफ को गिरा दिया। घटना में वह लहूलुहान हो गया। करीब दर्जनभर लोगों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से उसका अंगूठा काट दिया।

फिर किसी वजनदार चीज से उसका सिर फोड़ दिया और अधमरा कर फरार हो गए। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें