फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Evening News: काल बनकर आया मंगलवार...12 साल के बच्चे की मौत, जंगल की आग में जला स्कूल; पढ़िए बड़ी खबरें

Tue, 11 Jun 2024 05:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Kumaon News: धारचूला से तवाघाट जा रही कार रोगती पुल के जीरो प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो की मौत। किच्छा में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास संदिग्ध हालात में एक बीस वर्षीय युवती का शव मिला है। पढ़िए बड़ी खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से सांसद अजय टम्टा को मोदी 3.0 में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। इस हैवीवेट मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी है लिहाजा उन्हें अनुभव के साथ बेहतर मार्गदर्शन भी मिलना तय है। 
विज्ञापन

पहाड़ की जगीं उम्मीद: उत्तराखंड के लिए अब क्या करेंगे अजय टम्टा? इंटरव्यू में किया खुलासा
 

2- धारचूला से तवाघाट जा रही कार रोगती पुल के जीरो प्वाइंट के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सुमित कुवर (32) निवासी खेला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो बच्चे आदित्य (12) और स्पर्श (8) घायल हो गए।
Road Accident: पिथौरागढ़ में सड़क हादसा, 12 साल के बच्चे समेत दो की मौत...एक घायल
 

3- गरमपानी के पास बेतालघाट ब्लाक के बजेड़ी गांव के आबादी क्षेत्र में लगी आग तेज हवाओं और पिरूल के जलने से राजकीय जूनियर हाई स्कूल तक पहुंच गई। जंगल की आग ने स्कूल भवन को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूल के तीन कमरें और कार्यालय में रखा सामान जलकर खाक हो गया। स्कूल में आग लगता देखकर ग्रामीण, वन विभाग व पुलिस आग बुझाने में लग गए।
Nainital School Fire: नैनीताल में स्कूल तक पहुंची जंगल की आग, धू-धू कर जल गए तीन कमरे, मची अफरा-तफरी
 

4- किच्छा में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास संदिग्ध हालात में एक बीस वर्षीय युवती का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक युवती नशे की आदी थी।
CRIME: 20 साल की लड़की का मिला शव, किराए के मकान में रहती थी...मां मेरठ की जेल में हैं बंद, पिता ने खोली पोल
 
विज्ञापन

5- कैंची धाम में रील्स बनाने पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला 15 जून को होने वाले कैंची धाम महोत्सव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बता दें कि, उत्तराखंड में मंदिरों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी को लेकर लोगों पर एक्शन लिए जा रहे हैं। कैंची धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है।
Nainital: कैंची धाम में रील्स बनाने वालों की अब खैर नहीं, एक्शन में प्रशासन, जानें और किस चीज पर लगा प्रतिबंध
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें