बीच गेम्स भी शामिल करने की कवायद
राफ्टिंग के साथ ही बीच गेम्स को भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा बनाने की योजना है। इसके लिए ऋषिकेश में आयोजन स्थल भी चिह्नित किया गया है जहां पर बीच वॉलीबाल, बीच हैंडबाल और बीच फुटबॉल को आयोजित कराया जाएगा। हालांकि यह भारतीय ओलंपिक संघ पर निर्भर रहेगा कि वह इन खेलों को अलग से इवेंट करार देगा या फिर मुख्य खेल के अंतर्गत ही शामिल करेगा।
राष्ट्रीय खेल में एडवेंचर स्पोर्ट्स को शामिल करने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स का हब है। इसलिए उत्तराखंड ओलंपिक संघ की कोशिश राष्ट्रीय खेल में एडवेंचर स्पोर्ट्स के रूप में राफ्टिंग को भी शामिल कराने की है। इसके लिए योजना बनाकर खेल विभाग को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। -डीके सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक संघ