फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK NEWS: भाजपा में बढ़ा कुमाऊं के नेताओं का कद, प्रदेश कार्यकारिणि में 17 को मिली जगह; देखिये पूरी रिपोर्ट

Mon, 15 Sep 2025 10:16 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

भाजपा ने उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के प्रतिनिधित्व को बढ़ाया है। प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 17 नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें से छह अकेले नैनीताल जिले से हैं। 
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में कुमाऊं का कद बढ़ा है। नैनीताल जिले के छह नेताओं समेत कुल 17 लोगों को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश महामंत्री रहे राजेंद्र सिंह बिष्ट को अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री तरुण बंसल प्रदेश महामंत्री, साकेत अग्रवाल प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, कौस्तुभानंद जोशी को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक और प्रदीप जनौटी को प्रदेश मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। रुद्रपुर के तीन, काशीपुर के दो, पिथौरागढ़ के तीन और चंपावत, बागेश्वर व अल्मोड़ा के एक-एक नेता को टीम में शामिल किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर नेताओं का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की मजबूती पर जोर दिया जाएगा।

पार्टी के लिए मेरा 35 वर्षों का त्याग: राजेंद्र

विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि पार्टी के लिए उनका 35 वर्षों का त्याग है। उनकी पार्टी में परिश्रम करने वाले लोगों को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाता है। प्रदेश नेतृत्व ने उनके ऊपर जो भरोसा किया है उस पर वह खरे उतरेंगे और आगामी 2027 के चुनाव के लिए मजबूती से काम करेंगे।

भाजपा मेरा परिवार: बंसल
प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का कहना है कि भाजपा उनका परिवार है। परिवार के सदस्य के तौर पर उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उससे वह बेहद खुश हैं। संगठन की मजबूती के लिए जमीन पर उतरकर काम किया जाएगा।

प्रदेश नेतृत्व का आभार

विज्ञापन

प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उनका कहना है कि उनके समर्पण और त्याग को देखकर प्रदेश नेतृत्व न उन पर भरोसा जताया है। वह पार्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

महेंद्र बने किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा की नई प्रदेश टीम में नैनीताल जिले के चोपड़ा, ज्योलिकोट निवासी महेंद्र सिंह नेगी को अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें किसान मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले नेगी दो बार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें