फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अचानक खटीमा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, लोगों की सुनी फरियाद, बोले- हर समस्या का होगा समाधान

Thu, 21 Dec 2023 08:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

गुरुवार शाम सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे। खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार की शाम खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय पहुंचे। जहां सीएम ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के लिए सरलीकरण समाधान, निस्तारण व संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम ने लोगों से हर समस्या का समाधान होने की बात कहीं। बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार (22 दिसंबर) की सुबह 9:35 बजे नगला तराई से कार से प्रस्थान कर 10 बजे राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट आदर्श राबाइ कॉलेज टनकपुर पहुंचेंगे।

खटीमा के लोहियाहेड कैंप कार्यालय में सीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट, मनीष बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें