फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: फायर सीजन में जंगलों में आग पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य सरकार को शपथपत्र पेश करने के निर्देश

Thu, 26 Nov 2026 09:18 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने फायर सीजन में प्रदेश के जंगलों में लगने वाली आग के स्वतः संज्ञान वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र व राज्य सरकार को शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल हाइकोर्ट ने फायर सीजन में प्रदेश के जंगलों में लगने वाली आग का स्वतः संज्ञान लिए जाने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद केंद्र सरकार व राज्य सरकार को शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं।कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन


कोर्ट ने 2021 में मुख्य समाचार पत्रों में प्रकाशित आग की खबरों पर स्वतः संज्ञान लिया था। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी आग पर काबू पाने के लिए मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा था। जिसमें कहा गया था कि वन, वन्यजीव व पर्यावरण को बचाने के लिए हाईकोर्ट राज्य सरकार को दिशा निर्देश जारी करें। कोर्ट ने इनका संज्ञान लेकर कई दिशा निर्देश राज्य सरकार को जारी किए थे। लेकिन अभी तक उन आदेशों का सही तरह से अनुपालन नही किया गया। जबकि हाइकोर्ट ने 2016 में भी जंगलो को आग से बचाने के लिए गाइड लाइन जारी की थी।

कोर्ट अपने दिशा निर्देशों में कहा था कि गांव स्तर से ही आग बुझाने के लिए कमेटियां गठित किए जाए। नागरिकों में जागरूकता अपनाने के साथ साथ अन्य कई निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें