फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट राज्य के रूप में बढ़ रहा उत्तराखंड : भगत

Fri, 24 Mar 2023 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक साल में कई एतिहासिक कार्य किये हैं। चुनाव के दौरान जो घोषणाएं की थीं उन पर काम करते हुए पूर्ण किया जा रहा है। अंत्योदय कार्डधारकों को तीन गैस सिलिंडर मुफ्त दिए जा रहे हैं, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू की है। देश का सख्त नकल विरोधी पहला कानून लागू किया गया। आज का उत्तराखंड उत्कृष्ट उत्तराखंड के रूप में बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विधायक भगत बृहस्पतिवार को एमबीपीजी कॉलेज में बहुउद्देशीय शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। शिविर का आयोजन राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर ''''एक साल-नई मिसाल'''' के तहत किया गया था।
मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि एक वह समय था जब नगर निगम के कर्मियों को कई माह तक वेतन नहीं मिल पाता था। अब बजट की कोई कमी नहीं है। शहरी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। विधायक रामसिंह कैड़ा ने कहा कि एक साल में सरकार ने उल्लेखनीय काम किए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार पर धामी सरकार ने वार किया और 81 लोगों को जेल भेजा। हर विधानसभा क्षेत्र में बहुउद्देश्यीय शिविर लगेंगे।
विज्ञापन


किट और चेक का वितरण हुआ

हल्द्वानी। शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक सरिता आर्या ने महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, बेबी किट तथा स्वच्छता किट दीं। दो दंपतियों को अंतर जातीय विवाह प्रोत्साहन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के चार आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, चार को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता के चेक दिए गए।
घोषणा का स्वागत किया
हल्द्वानी। सीएम धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसमें सीएम ने हल्द्वानी स्थित गौलापार में खेल का मैदान बेहतर तरीके से उपयोग हो इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम को उच्चीकृत कर खेल विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की। इस योजना का लोगों ने स्वागत किया।

यह मौजूद थे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवीन दुम्का, डाॅ. अनिल कपूर डब्बू, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, प्रमोद बोरा, दिनेश खुल्बे, चतुर सिंह बोरा, तरुण बंसल, सुमित्रा प्रसाद, राजेंद्र बिष्ट, नवीन भट्ट, कार्तिक हर्बोला, समीर आर्या, मोहन पाठक, राकेश नैनवाल, साकेत अग्रवाल, रंजन बर्गली, शांति मेहरा के अलावा डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट, सीडीओ संदीप तिवारी, सीएमओ डाॅ. भागीरथी जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि थीं। कार्यक्रम का संचालन एआरटीओ विमल पांडे ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें