फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज

Fri, 24 Mar 2023 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चांद के दीदार के साथ बृहस्पतिवार को माहे रमजान का आगाज हो गया। इसी के साथ शुरू हो गई रमजान की खास नमाज तरावीह। लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और तड़के सहरी खाकर पहला रोजा रखा।
विज्ञापन

रमजान अरबी कैलेंडर का नौवां महीना है। इस माह में 30 दिन तक लगातार रोजे रखे जाते हैं। तड़के सहरी खाकर लोग रोजा रखते हैं और दिन भर भूखे-प्यासे रहकर शाम को इफ्तार करते हैं। कैलेंडर के मुताबिक, शुक्रवार को तड़के चार बजकर 47 मिनट पर सहरी का वक्त था। अब शाम को छह बजकर 28 मिनट पर इफ्तार होगा। इस लिहाज से पहला रोजा 13 घंटे 41 मिनट का होगा। आखिरी रोजा 22 अप्रैल को होगा जो सबसे लंबे अंतराल साढ़े 14 घंटे का होगा।

इस माह आएंगे पांच जुमे
हल्द्वानी। शुक्रवार को खास महत्व दिया जाता है। इस दिन लोग सामूहिक रूप से जुमे की नमाज अदा करते हैं। रमजान में इसकी अहमियत और बढ़ जाती है। इस बार रमजान में पांच जुमे आएंगे। पहला और आखिरी दिन शुक्रवार है। पांचवे शुक्रवार को अलविदा जुमा होगा।
विज्ञापन


बुराइयों से बचें, इबादत में गुजारें वक्त
रमजान इबादत और दुआओं का महीना है। बुराई से बचने के साथ ही आत्मपरीक्षण का मौका देता है। रोजा हमें आत्मसंयम, बलिदान, आपस में प्रेम और भाईचारा, जरूरतमंदों की मदद, सहानुभूति, सांसारिक चीजों से दूरी और परवरदिगार से कुरबत की सीख देता है। बरकत वाले इस महीने में खूब इबादत करें, अपने रब को राजी करें और सबके लिए दुआ करें। खासकर अपने मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआ करें। तरावीह की नमाज के बाद इधर-उधर सड़कों पर न घूमें, शोर शराबा न करें और कोई भी ऐसा काम ना करें जिसकी वजह से दूसरों को तकलीफ पहुंचे।
विज्ञापन



- मुफ्ती मोहम्मद आजम कादरी बरेलवी, पेश इमाम, जामा मस्जिद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें