फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड पात्रता परीक्षा 2275 अभ्यर्थियों ने छोड़ी

Mon, 08 Jan 2024 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल के डीएसबी परिसर में हुए यू-सेट के बाद मिलान करते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड पात्रता परीक्षा (यू-सेट) रविवार को 38 केंद्रों में हुई। इसमें 18,913 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 16,638 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,275 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सुरक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई थी।
विज्ञापन




यू-सेट के सदस्य सचिव कुमाऊं विवि के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि प्रदेश के 16 शहरों में पात्रता परीक्षा आयोजित की गई। कहा छह वर्ष बाद हुई परीक्षा में अल्मोड़ा में 1028, बागेश्वर में 486, चंपावत में 398, देहरादून में 4499, गोपेश्वर में 606, हल्द्वानी में 3919, हरिद्वार में 1311, कोटद्वार में 553, नैनीताल में 647, पंतनगर में 1025, पिथौरागढ़ में 990, रुड़की में 1313, रुद्रप्रयाग में 337, श्रीनगर गढ़वाल में 699, टिहरी गढ़वाल में 244, उत्तरकाशी में 858 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से कुल 16,638 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर विशेष टीमें गठित की गई थीं। बताया कि मैरिट के आधार पर परिणाम घोषित होंगे। रिक्त सीटों के सापेक्ष ही फाइनल मैरिट जारी की जाएगी।

-



यह बाले अभ्यर्थी

- छह वर्ष बाद उत्तराखंड पात्रता परीक्षा हुई है। पहली बार पात्रता परीक्षा दी है। जिन अभ्यर्थियों ने एक वर्ष से मेहनत की है, उसके लिहाज से पेपर काफी सामान्य था। - मानसी सिंह, अभ्यर्थी।
विज्ञापन




-

- लंबे समय से काफी युवा उत्तराखंड पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। उम्मीद के अनुरूप पेपर आया था। पेपर काफी अच्छा हुआ है। वरीयता सूची का इंतजार है। - मोहित रौतेला, अभ्यर्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें