फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चंडीगढ़ में उत्तराखंड का डंका, फुटबाल में छत्तीसगढ़ को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के 40 प्लस आयु वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। 50 प्लस आयुवर्ग में उत्तराखंड की टीम उप-विजेता (रनर-अप) रही जहां फाइनल में उसे दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नैनीताल निवासी और 40 प्लस में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी कमल जगाती ने नैनीताल पहुंचने पर बताया इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। 30 से 80 वर्ष तक के अलग-अलग आयु समूहों में खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने फुटबॉल के साथ-साथ हॉकी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल आदि खेलों में अपना हुनर दिखाया। 30प्लस आयु वर्ग के फाइनल में केरल ने तमिलनाडु को हराकर जीत दर्ज की। उत्तराखंड की उपलब्धि पर खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के संरक्षक विनेश राणा, उपाध्यक्ष गोपाल रावत और महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें