फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कल से

Wed, 15 Jan 2025 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। प्रदेश के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं 16 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं देंगे। वहीं, लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 1,13,690 और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए 1,09,713 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 49 एकल और 1196 मिश्रित परीक्षा केंद्र हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें