उत्तराखंड बार काउंसिल के 17 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया के आज दूसरे दिन 4 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए हैं। पहले दिन 3 जनवरी को एक नामांकन हुआ था। चुनाव अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया हो रही है।
बार काउंसिल के सचिव विजय सिंह के अनुसार 3 जनवरी को देहरादून के रजत दुआ ने नामांकन किया था। जबकि आज दूसरे दिन बार काउंसिल के संस्थापक सदस्य विजय भट्ट हल्द्वानी, पूर्व सदस्य रंजन सोलंकी, देहरादून, पृथ्वीराज चौहान देहरादून व सुभाष त्यागी हरिद्वार ने नामांकन किए। इस प्रकार अब तक 5 अधिवक्ता नामांकन करा चुके हैं।
उत्तराखंड बार काउंसिल के 25 सदस्यों के लिये चुनाव होना है। इस चुनाव में प्रदेश भर के करीब 14850 अधिवक्ता मतदान करेंगे।