उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) की परीक्षाएं 25 शहरों के 208 केंद्रों में शांति पूर्वक संपन्न हो गई। प्रदेश में 1,46,567 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1,39,765 ने परीक्षा दी। 6802 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बोर्ड सचिव डा. डीके मथेला ने बताया यूटीईटी प्रथम की परीक्षा में 72,468 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 70,815 ने परीक्षा दी, जबकि 1653 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं यूटीईटी द्वितीय में 74,099 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 68,950 ने परीक्षा दी। 5149 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया यूटीईटी का रिजल्ट बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बाद घोषित किया जाएगा।