फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूएस नगर बना अंडर-14 हॉकी का विजेता

Mon, 26 Jan 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियन​शिप ट्रॉफी के तहत आयोजित  अंडर 14
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत हॉकी स्पर्धा में अंडर 14 बालक वर्ग के फाइनल में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रुद्रप्रयाग तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में हुई राज्य स्तरीय स्पर्धा में रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 4-0 और हरिद्वार ने रुद्रप्रयाग को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। तीसरे स्थान के लिए रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले की टीमें आमने-सामने आईं। इसमें रुद्रप्रयाग ने 7-1 से जीत दर्ज की।
ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के बीच निर्णायक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में असफल रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट खेला गया। इसमें ऊधमसिंह नगर ने 3-1 से चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी जगदीश चंद्र पाटनी रहे। सोमवार (आज) से अंडर 19 बालक वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
वहां उप निदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीना जोशी, इमरान खान, बीना जोशी, विशाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें