हल्द्वानी। बेस अस्पताल से बायोकेमेस्ट्री विभाग में तैनात तीन कर्मचारियों का तबादला हो गया है। इससे शाम की शिफ्ट में लैब में जांच का कार्य प्रभावित हो गया है।
बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों की तबादला सूची जारी की थी। इसमें बेस अस्पताल के बायोकेमेस्ट्री लैब में कार्यरत तीन कर्मचारियों का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया लेकिन रिलीवर नहीं दिया गया। वर्तमान में यहां तीन कर्मचारी हैं जिनकी सुबह और दोपहर के समय ड्यूटी रहती है। शाम के समय लैब में जांच के लिए कर्मचारी नहीं हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.उषा भट्ट ने बताया कि रिलीवर न होने के कारण मरीजों की यूरिन, यूरोलॉजी समेत कई जांचें प्रभावित हो रही हैं। पीएमएस को इस संबंध में जानकारी दे दी है। इधर पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि कर्मचारियों की कमी को लेकर स्वास्थ्य निदेशालय से पत्राचार किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर से बेस अस्पताल में रक्त की कमी हुई दूर
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में फिलहाल रक्त की कमी दूर हो गई है। शनिवार को रामनगर और हल्द्वानी बेस अस्पताल में आयोजित शिविर में करीब 107 यूनिट रक्त जमा हुआ जिससे बेस अस्पताल को 44 यूनिट रक्त मिला। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. ऊषा भट्ट ने बताया कि जरूरतमंदों को अस्पताल से रक्त दिया जा रहा है।