फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल कांड: पर्यटक कारोबार को करोड़ों की चपट, पर्यटन से जुड़े लोगों को झेलना पड़ा नुकसान

Sat, 03 May 2025 10:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

बालिका से दुष्कर्म मामले में बुधवार रात बवाल के बाद नैनीताल शहर में बृहस्पतिवार को बंदी रही। इस कारण पर्यटन कारोबार और व्यापार को करीब 22 करोड़ की चोट लगी है।
विज्ञापन
नैनीताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालिका से दुष्कर्म मामले में बुधवार रात बवाल के बाद नैनीताल शहर में बृहस्पतिवार को बंदी रही। इस कारण पर्यटन कारोबार और व्यापार को करीब 22 करोड़ की चोट लगी है। पर्यटन कारोबारी लगातार बुकिंग कैंसल होने से परेशान हैं। अब तक इस सप्ताह की 90 फीसदी से अधिक बुकिंग निरस्त हो गई हैं। इस कारण टैक्सी, नौकायन, घुड़सवारी कराने वालों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शहर में दुष्कर्म की घटना के कारण बवाल के बाद बृहस्पतिवार को मल्लीताल, तल्लीताल, बड़ा बाजार, रैमजे मार्केट, छावनी बाजार में दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। रेंस्टोरेंट भी नहीं खुले। इस कारण यहां से पर्यटक लौटने लगे। बंदी से एक ही दिन में पर्यटन कारोबार को करीब 22 करोड़ रुपये की चपत लगी है।

नगर के होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों का कहना है कि उनका करीब 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। इसी तरह रेस्टोरेंट कारोबारियों को दो से तीन करोड़ का नुकसान हुआ है। पर्यटन से अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों का नुकसान डेढ़ से दो करोड़ के बीच है। टैक्सी चालकों को करीब 15 लाख और नौका संचालकों को लगभग पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ई रिक्शा, टैक्सी बाइक, छोटे दुकानदार, व अन्य को भी बंदी की मार झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन


होटल एसोेसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट का कहना है कि उनकी इसी मामले में आयुक्त दीपक रावत से बातचीत हुई है। उन्होंने यहां के बेहतर पर्यटन के लिए संदेश जारी किया है। अध्यक्ष ने पर्यटन मंत्री व मुख्यमंत्री के माध्यम से भी इस तरह के संदेश की मांग की है, जिससे पर्यटन सीजन पटरी पर आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें