फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीएसएनल ने शुरू की व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा

Fri, 02 Feb 2024 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारत संचार निगम लिमिटेड अब अपने उपभोक्ताओं को आधुनिक सेवाएं देने की कोशिश में जुटा है। बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा शुरू की है। चैटबॉट से उपयोगकर्ताओं को भारत फाइबर की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने का लाभ मिलेगा। इस चैटबॉट सर्विस के जरिये यूजर्स सरकारी टेलीकॉम कंपनी की विभिन्न सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। यूजर्स चैट के माध्यम से सरकारी टेलीकॉम कंपनी की कई सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर गोविंद सिंह कार्की ने बताया कि इस चैटबॉट के इस्तेमाल के लिए यूजर्स को स्पेशल नंबर 18004444 पर ''''हाई'''' लिखकर भेजना होगा। इसके बाद व्यू मेन्यू पर क्लिक करके विभिन्न सर्विस के ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इसमें बीएसएनएल फाइबर कनेक्शन बुक करना, बिल पेमेंट करना, बिल की डिटेल्स देखना, शिकायत करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके जरिये यूजर्स चैट के माध्यम से सरकारी टेलीकॉम कंपनी की कई सर्विस का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें