फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसटीएच की पार्किंग को लेकर हंगामा, हाथापाई

Fri, 02 Feb 2024 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल की पार्किंग के टेंडर के दौरान जमकर हंगामा हुआ जो हाथापाई तक जा पहुंचा। आखिर पुलिस बुलानी पड़ी। कुछ लोगों ने टेंडर नहीं डालने देने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन को शिकायती पत्र दिया।टेंडर प्रक्रिया एक हफ्ते के लिए टाल दी गई है।
विज्ञापन

सुशील तिवारी अस्पताल में बनी पार्किंग के लिए बृहस्पतिवार को टेंडर होने थे। सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में टेंडर डाले जाने थे। टेंडर डालने के दौरान आवेदकों के बीच बहस होने लगी जो हाथापाई तक पहुंच गई। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अलग किया। इस दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र के तीन-चार लोगों ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर टेंडर नहींं भरने देने की शिकायत भी की। शाम 4 बजे टेंडर खोला जाना था। सुबह के हंगामे को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कोतवाली से पुलिस भी बुला ली। मगर सुबह टेंडर डालने पहुंचे लोग शाम को नहीं पहुंचे। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने टेंडर प्रक्रिया की समय सीमा को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया।
एसटीएच के लिए मुसीबत बना पार्किंग का ठेका
एसटीएच में बनी पार्किंग अब अस्पताल प्रबंधन के लिए मुसीबत बन गई है। पार्किंग के ठेके को लेकर पूर्व में भी मारपीट हो चुकी है। जानकारी के अनुसार पार्किंग का टेंडर तीसरी बार कराया गया है। इससे पहले दूसरी बार टेंडर के दौरान आजमगढ़ से टेंडर डालने पहुंचे लोगों के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद टेंडर निरस्त करना पड़ा था।
विज्ञापन



सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के प्राचार्य डाॅ. अरुण जोशी ने बताया कि कुछ लोगों ने टेंडर नहीं डालने देने की शिकायत की है। शाम को भी टेंडर डालने वाले तीन लोग ही पहुंचे थे, शिकायतकर्ता नहीं पहुंचे, इसलिए एक हफ्ते के लिए टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें