फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स की नई दरों को लेकर नगर निगम में हंगामा

विज्ञापन
हल्द्वानी नगर निगम में भवन कर की नई दरों को लेकर आपत्तियों की सुनवाई के दौरान निगम के गेट पर प्रदर?
विज्ञापन
हल्द्वानी। भवन कर की नई दरों को लेकर आपत्तियों की सुनवाई के दौरान कुछ लोगों ने निगम सभागार में विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर अधिकारियों को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी इसके बाद कुछ पार्षद निगम गेट पर धरने में बैठ गए। पार्षदों ने निगम के अधिकारियों पर ठीक से आपत्तियां न सुनने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर निगम नए वित्तीय वर्ष में भवन कर की नई दरें लागू करने जा रहा है इसके लिए निगम की सात सदस्यीय कमेटी ने लोगों से नई दरों को लेकर आपत्तियां मांगी थी। विभिन्न वार्डों से कमेटी के पास 195 आपत्तियां पहुंची इसमें से 120 आपत्तियों पर बुधवार को नगर निगम सभागार में सुनवाई रखी गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कमेटी में शामिल लोगों पर आपत्तियां ठीक से न सुनने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पार्षद सुरेश भट्ट, पूर्व नामित पार्षद हेम चौधरी और सुरेश भट्ट ने आरोप लगाया कि कमेटी एक- एक कर आपत्तियों को नहीं सुन रहे हैं, सामूहिक रूप से सुनने पर आपत्तियों का निस्तारण नहीं किया जा सकता।
हंगामा बढ़ने पर नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया द्वारा भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को मौके पर बुलाया गया जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद सुरेश भट्ट ने अपने साथियों के साथ निगम गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुरेश भट्ट का कहना था कि वह एक सप्ताह के भीतर मामले को लेकर कोर्ट पहुंचेंगे। बैठक में प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, विजेंद्र चौहान, प्रभारी कर अधीक्षक पूजा, लेखाकार गणेश भट्ट, नवल नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैनर के साथ किया प्रदर्शन
आपत्तियां निस्तारण के लिए आयोजित बैठक में जहां कुछ पार्षदों ने सभागार में ही विरोध जताकर हंगामा किया वहीं कुछ लोग हाथों में बैनर लेकर भी नगर निगम पहुंचे। लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने 10 साल तक नए वार्डों में भवन कर नहीं लगाने की घोषणा की है लेकिन निगम कर लगाने की तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री को अपनी घोषणा पर अमल करना चाहिए।
किराए की दुकान में कैसे उठाए टैक्स का बोझ
आपत्तियां निस्तारण के लिए लोगों का कहना था कि नगर निगम में शामिल नए वार्ड में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में है यहां बेराजगार युवाओं ने किराए में दुकान ली है। ऐसे में हाउस टैक्स में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने पर वह रोजगार नहीं कर पाऐंगे, टैक्स में 10 से 20 फीसदी बढ़ोत्तरी करना ठीक है।
भवन कर की नई दरों के लिए लोगों से आपत्तियां मांगी गई थी बुधवार को आपत्तियों की सुनवाई के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। जल्द ही दरें रिवाइज कर उनका प्रकाशन किया जाएगा इसके बाद अंतिम दरें निर्धारित होंगी। चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें