रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के छठे द्विवार्षिक महाधिवेशन के बाद निर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे।
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के लिए कुलदीप मधवाल (देहरादून), जेपी बड़ौनी (हरिद्वार), आनंदी वर्मा (अल्मोड़ा) केंद्रीय उपाध्यक्ष और नरेश नौड़ियाल (पौड़ी), एडवोकेट नारायण राम (अल्मोड़ा), दिनेश उपाध्याय (नैनीताल) को केंद्रीय महासचिव बनाया गया। इसके अलावा विनोद जोशी (हल्द्वानी) केंद्रीय कोषाध्यक्ष, विक्रम सिंह फर्सवाण (रुद्रप्रयाग), गोपाल लोधियाल रामगढ़ (नैनीताल), भूपाल सिंह रावत कोटद्वार (पौड़ी), अमीर्नुहमान (अल्मोड़ा), दीवान सिंह खनी (हल्द्वानी) केंद्रीय सचिव नियुक्त किए गए। योधराज त्यागी (देहरादून), मनमोहन अग्रवाल (रामनगर), महेश फुलारा (द्वाराहाट), जसवंत सिंह (गैरसैंण), बीडी असनोड़ा (गैरसैंण), गीता सिंह (दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर), भूपाल धपोला (हल्द्वानी), नंदी नैनवाल (भतरौजखान), विशन दत्त सनवाल (हल्द्वानी), हेम पांडे (पाटिया अल्मोड़ा), कौस्तुभानंद भट्ट (जागेश्वर), ज्ञानवीर त्यागी (देहरादून), किरन आर्या (सोमेश्वर अल्मोड़ा), गौतम भट्ट (उत्तरकाशी), देवेंद्र धामी (मुनस्यारी पिथौरागढ़), राजू गिरी (अल्मोड़ा), एडवोकेट रंजना सिंह (बागेश्वर), रतन सिंह किरमोलिया (बागेश्वर), गोविंद सिंह (थराली चमोली), किरन आर्या (रामनगर), चिंताराम (रामनगर), गिरधारी कांडपाल (कठपुड़िया अल्मोड़ा), जगदीश ममगई (देहरादून), जमन सिंह मनराल (चौखुटिया), प्रकाश चंद्र (चितई), भगवती तिवारी (द्वाराहाट), गोपाल राम (अल्मोड़ा), प्रकाश जोशी (द्वाराहाट), अनिल कार्की मुवानी (पिथौरागढ़), पृथ्वीपाल (पनुवाद्योखन) केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।