रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला राशन समय पर न मिलने पर रोष जताया है। रविवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने की बैठक में उपपा के महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि दो महीने से राशन की दुकानों पर लोग चक्कर काट रहे हैं। गरीब लोगों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के रोजगार के अवसर पहले ही खत्म कर दिए। इस दौरान चिंताराम, लालमणि, किरण आर्य, आसिफ, गोपाल असनोड़ा, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।